Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभारत - पाकिस्तानयुद्धराजस्थानसेनास्पेशल

बॉर्डर पर पाकिस्तानी जासूसी की आशंका, सीमा पर हाई अलर्ट; 50 KM के दायरे में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

REPORT TIMES: पाकिस्तान से सटी सीमा पार से जासूसी की आशंकाओं को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बॉर्डर से 50 किलोमीटर के भीतर आने वाले गांवों में बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. केवल स्थानीय लोगों को ही पहचान पत्र जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है. जासूसी की आशंका और संवेदनशील हालातों को देखते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

13 मई को जैसलमेर में संदिग्ध गतिविधियों के बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में मोबाइल टावरों की रेंज अचानक बढ़ा दी गई, जिससे संदेह और गहराया है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की यह गतिविधि सीमा पार सिग्नल पहुंचाने और अपने जासूसी नेटवर्क को सक्रिय करने की एक सुनियोजित कोशिश हो सकती है. इससे पहले श्रीगंगानगर में भी ऐसी गतिविधियां सामने आई थीं, जिसके चलते पाकिस्तानी सिम कार्ड्स पर प्रतिबंध लगाया गया था.

सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई

राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं. खुफिया इनपुट्स के आधार पर हर संदिग्ध की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके. सीमावर्ती जिलों में निगरानी तंत्र को और मजबूत किया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई गई है.

ड्रोन के जरिए ऊंचाई से जासूसी भी की जा रही है

बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन गतिविधियों को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है. बीकानेर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र में आम नागरिकों और जवानों को ड्रोन की पहचान, उससे होने वाले खतरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई. अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन के जरिए न केवल हमला बल्कि उच्च ऊंचाई से जासूसी भी की जा रही है, जिससे देश की संवेदनशील जानकारियां लीक हो सकती हैं.

संदिग्ध वस्तु दिखने पर इंटेलिजेंस विभाग को सूचित करें-BSF 

बीएसएफ ने साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और तुरंत इंटेलिजेंस विभाग को सूचित करें. बीकानेर और श्रीगंगानगर में ड्रोन के जरिए अफीम, स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की भी घटनाएं सामने आई हैं. तस्कर ड्रोन की मदद से सीमा के दोनों ओर संपर्क में रहते हैं और तय स्थानों पर नशीले पदार्थ गिराते हैं. आमजन से अपील की गई है कि किसी भी ड्रोन गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो सके.

Related posts

फिर मिला नोटों का पहाड़, कांग्रेस के 2 विधायकों पर छापेमारी में ‘कालेधन का खजाना’

Report Times

गांधी चौक के राजा के दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब

Report Times

जिस ‘आदमी’ पर लगा था रेप का आरोप वह महिला निकली

Report Times

Leave a Comment