Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द, अब अंता सीट पर होंगे उपचुनाव

REPORT TIMES : राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा (Kanwar Lal Meena) की विधानसभा सदस्यता को निरस्त कर दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने स्टेट एडवाकेट जनरल (AG) राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया और मीणा की सदस्यता को आधिकारिक रूप से रद्द घोषित कर दिया. इस फैसले के बाद एक बार फिर प्रदेश में उपचुनाव (By-election) की स्थिति बन गई है. अंता सीट को अब खाली घोषित किया गया है और नियमों के अनुसार आगामी छह माह के भीतर उपचुनाव कराना जरूरी होगा.

‘यह फैसला हमारे दवाब का नतीजा’

राजस्थान विधानसभा में अंता सीट से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के फैसले पर अब राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह फैसला हमारे दबाव का नतीजा है. हमें इसके लिए राज्यपाल से लेकर विधानसभा अध्यक्ष और कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा. अगर सरकार निष्पक्ष होती, तो यह निर्णय बहुत पहले हो जाना चाहिए था. डोटासरा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस आवाज नहीं उठाती, तो भाजपा इस प्रकरण को लंबे समय तक लटकाए रखती.

देवनानी ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘यह निर्णय पूरी तरह से संविधान और नियमों के तहत लिया गया है. हमने एजी की विधिक राय का इंतजार किया, जैसे ही रिपोर्ट मिली, तुरंत सदस्यता रद्द करने का बुलेटिन जारी कर दिया गया. इसमें न तो कोई चूक हुई, न देरी की गई है.’

अंता विधानसभा सीट पर विपक्ष की नजर

कंवरलाल मीणा को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई गई थी. वो थाने में सरेंडर चुके हैं और फिलहाल जेल में हैं. चूंकि विधानसभा के 200 सदस्यों में वे अब तकनीकी रूप से शामिल नहीं रहे. इस फैसले के साथ विधानसभा की कुल संख्या घटकर 199 रह गई है. विपक्षी दलों की नजर अंता सीट पर है.

Related posts

फिर से पोषाहार मिलने लगा है।

Report Times

प्रियंका-दीपिका के बाद कियारा आडवाणी ने भी कर दिया कमाल

Report Times

राजस्थान में SP के नाम पर धोखाधड़ी की बड़ी साजिश , इंस्टाग्राम आईडी हैक कर मांगे हजारों रुपए

Report Times

Leave a Comment