Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

जयपुर में कोरोना मरीज की मौत, राजधानी में 4 समेत प्रदेश में कुल 15 केस

REPORT TIMES : कोविड के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी के बाद चिंता बढ़ गई है. आज (26 मई) को जयपुर में कोरोना संक्रमित की मौत हो गई. हालांकि मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. अब तक राजधानी में 4 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही प्रदेश में यह आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है. कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी गई है.

कल 3 नए केस आए सामने, 2 महीने की बच्ची भी एडमिट

रविवार (25 मई) को प्रदेश में 3 नए केस सामने आए थे. इनमें एक जोधपुर, एक उदयपुर और एक जयपुर के केस शामिल हैं. इनमें एक 2 महीने की बच्ची भी शामिल है. नागौर के डीडवाना की दो माह की बच्ची फिलहाल जोधपुर एम्स के एनआईसीयू में एडमिट है.

“यह जानलेवा नहीं”, नए वेरिएंट पर विशेषज्ञों की राय

कोरोना के नए वेरिएंट पर एक्सपर्ट्स की राय है कि यह जानलेवा वेरिएंट नहीं है. लोगों को JN.1 वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है. यह वेरिएंट ओमिक्रॉन BA.2.86 में हुए बदलाव के कारण उत्पन्न हुआ है और भारत में वर्तमान में प्रमुख कोविड-19 वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है. अस्पतालों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना और छींकते समय स्वच्छता का पालन करना आवश्यक है. लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच करवाना भी जरूरी है.

Related posts

‘मोनू अक्सर घटनास्थल पर आता रहता था’ जांच अधिकारी ने कहा- पीटने से हुई जुनैद-नासिर की मौत

Report Times

चिड़ावा वार्ड नं 5 में नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया सीसी सड़क का शुभारंभ

Report Times

अग्निवीर बनने के लिए कितनी हो लंबाई, चौड़ाई? जानें कैसे होता है सेना का फिजिकल टेस्ट

Report Times

Leave a Comment