Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर: 2 महीने पहले घर में काम पर रखा, मौका पाते ही बिहार निवासी पति-पत्नी ने चोरी किए 50 लाख के गहने

REPORT TIMES : राजस्थान के जयपुर के सिंधी कैंप थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी का पर्दाफाश हो गया है. चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं. साथ ही चोरी के बेशकीमती गहने और नकदी भी बरामद कर ली गई है. जानकारी के अनुसार, घर में काम करने वाले नौकर ने ही चोरी को अंजाम दिया था.

मौका पाते ही किया चोरी

पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र बाकलीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनेश कुमार (23) पुत्र श्याम कृष्ण यादव और उसकी पत्नी चुन्नी उर्फ आरती को करीब 2 महीने पहले घर में काम के लिए रखा था. 16 मई को करीब 7 बजे शाम को अपने परिवार के साथ मैं बाजार में गया था. जब 11 बजे के करीब वापस आए तो नौकर दिनेश और उसकी पत्नी घर पर नहीं मिले.

घर में जब सामान चेक किया तो अलमारी से दो-दो सोने की हीरे लगी हुई चूड़ियां, एक सोने की चेन, दो सोने की गिन्नी और एक हीरो का हार, सोने की लेडिज अंगूठियां, लगभग तीन कैरेट का एक हीरा और अन्य जेवरात और नकदी गायब मिले.

मधुबनी से पति-पत्नी गिरफ्तार

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप नौकर दिनेश कुमार व उसकी पत्नी पर लगाया गया था. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्द कर लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित करके मधुबनी भेजी गई, जहां पर दिनेश कुमार व चुन्नी उर्फ आरती निवासी धनौजा, मधुबनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और हीरे के जेवरात भी बरामद कर लिए गए. जेवरात की कीमत करीब पचास लाख रुपये व 2 लाख 60 हजार 400 रुपये नकद मिले.

Related posts

लाम्बा गोठड़ा, गोवला व डुलानिया में पीएचसी बनेगी : विधायक जेपी चंदेलिया के प्रयासों से मिली स्वीकृति

Report Times

भाजपा विधायक कल्पना देवी का बयान, वास्कोडिगामा ने नहीं की भारत की खोज

Report Times

प्रशासन पहुंचा धरना स्थल, सभी मांगों पर सहमति बनी, धरना उठवाया 

Report Times

Leave a Comment