Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

ग्राम विकास को मिलेगी डिजिटल रफ्तार, ‘सरपंच संवाद’ एप से जुड़ेगे सरपंच

REPORT TIMES : गांवों की तरक्की अब डिजिटल दिशा में बढ़ चली है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय ने गांवों के विकास कार्यों को सरल, पारदर्शी और सहभागिता आधारित बनाने के लिए ‘सरपंच संवाद’ मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया है। यह एप ग्राम प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की मिलेगी जानकारी

पीएचईडी के जिला अधीक्षण अभियंता रामनिवास यादव ने बताया कि इस एप के जरिए अब सरपंच सीधे अपने गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की पोस्ट साझा कर सकेंगे। निर्माण कार्यों का अवलोकन, दूसरों के नवाचार देख सकेंगे और आपसी संवाद से सीख साझा कर सकेंगे। यह एक ऐसा डिजिटल मंच है जो सरपंचों को जोडक़र समग्र ग्राम विकास की नई कहानी लिखेगा।

सरपंचों से अपील

उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 मिशन में ग्राम पंचायतों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह एप उस उद्देश्य को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि वे इस एप को डाउनलोड कर नियमित रूप से इसका उपयोग करें। ‘सरपंच संवाद’ एप से न केवल सूचना का आदान-प्रदान होगा बल्कि पारदर्शिता और सहभागिता को भी बल मिलेगा जो सशक्त और स्वावलंबी ग्राम पंचायतों की बुनियाद है।

Related posts

मोनू मानेसर की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी, क्यों बचाया जा रहा? पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Report Times

राजस्थान: 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से होगी शुरू, 9601 सेंटर पर करीब 13 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Report Times

दीपिका का वीडीओ में चयन, गांव में खुशी का माहौल

Report Times

Leave a Comment