Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कलयुगी मां ने 2 बच्चों को कुएं में फेंका, हाथ छुड़ाकर भागी बेटी; जांच में जुटी पुलिस

REPORT TIMES : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. जहां एक कलयुगी मां ने माता और संतान के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. कहा जाता है कि मां अपनी संतान के लिए पूरे विश्व से लड़ जाती है. लेकिन जिले मोकरवाडा गांव में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्ची का शव निकाला, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है.

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गुमानपुरा पंचायत के भुवेला गांव की रहने वाली वर्षा डामोर, पत्नी सुनील डामोर, गुरुवार दोपहर अपने तीन बच्चों- जिसमें 7 साल की उर्मिला, 4 साल के जीतू और 2 महीने की नवजात बेटी के साथ मोकरवाडा नदी के पास एक कुएं पर पहुंची. वहां उसने अपने 4 साल के बेटे जीतू और 2 महीने की बेटी को कुएं में फेंक दिया. जब वह अपनी सबसे बड़ी बेटी उर्मिला को भी कुएं में फेंकने लगी, तो उर्मिला ने मां का हाथ छुड़ाकर भाग निकली. मां ने उसका पीछा किया, लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उसे बचा लिया गया.

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी सरपंच को दी, जिन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की. कई घंटों की मेहनत के बाद 2 महीने की बच्ची का शव कुएं से निकाला गया, लेकिन जीतू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

महिला की सेहत थी खराब

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि वर्षा की दो महीने पहले डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी. टांके पकने और लगातार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी. संभवतः इसी वजह से उसने खुदकुशी का मन बनाया और अपने बच्चों को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने वर्षा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जीतू की तलाश में जुटी हैं. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मां अपने मासूम बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे का पूरा सच सामने आ सके.

Related posts

क्या बजट में 12000 रुपए हो जाएगी किसानों को मिलने वाली राशि

Report Times

परशुराम क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों का ऐलान : परशुराम भवन में आयोजन की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

Report Times

चिड़ावा उपखंड प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध खनन के लिए लाई गई विस्फोटक सामग्री, पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

Report Times

Leave a Comment