Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में अमेरिका से आयतित कोयले को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, डस्ट मिलाकर रोजाना कमा रहे थे एक से डेढ़ लाख रुपये

REPORT TIMES : राजस्थान में अमेरिका से आने वाले कोयले को लेकर करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है. पुलिस ने कोयले में मिलावट कर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है और करोड़ों रुपये का माल भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, मिलावट करके सीमेंट और स्टील फैक्ट्रियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा था.

कोयला चोरी की मिल रही थी सूचनाएं

पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से सीआईडी टीम को अमेरिकी कोयले (पेटकॉक) की चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं. जांच शुरू हुई तो पता चला कि गुजरात के कोयला माफिया सिरोही के पिण्डवाड़ा-आबूरोड हाईवे पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में ये धंधा चला रहे थे. ये लोग ट्रक ड्राइवरों को पैसे का लालच देकर उनके ट्रकों से 5 से 10 टन शुद्ध कोयला निकलवा लेते थे.

डस्ट डालकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा

फिर उसकी जगह नकली कोयला पाउडर डस्ट डालकर ट्रक को आगे भेज देते थे. चोरी किया गया कोयला वो छोटी-मोटी फैक्ट्रियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. जानकारी मिली कि गुजरात के कुछ कोयला माफियाओं ने पिंडवाड़ा-आबूरोड राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भुजेला पर एक बंद फैक्ट्री किराए पर ले रखी थी.

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को भुजेला हाईवे पर तुलसी होटल के पीछे एक संदिग्ध फैक्ट्री पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो ट्रक, एक लोडर, एक डोजर मशीन जब्त की और इरफान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इरफान गुजरात का रहने वाला है.

हर दिन कमाते थे 1-1.5 लाख रुपये

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे ट्रक चालकों से 5-7 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से कोयला खरीदते थे और ट्रक में नकली डस्ट कोयला मिलाकर आगे भेज देते थे. इस तरह से वे रोजाना 15-20 टन कोयला चुराकर ये लोग 1 से 1.5 लाख रुपये कमा रहे थे. पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Related posts

मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 7-8 अगस्त को हो सकती है चर्चा: सूत्र

Report Times

सरकारी अफसरों के लिए ही वरदान बनी राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना! 14 IAS-IPS सहित 73 अफसरों ने उठाया लाभ

Report Times

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड हसीनाओं का दबदबा अब भी जारी, जानें अबतक का कलेक्शन

Report Times

Leave a Comment