Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सीएम सिक्योरिटी आईजी को हटाया, देर रात बदले 7 रेंज के IG, पुलिस से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक बड़ा बदलाव

REPORT TIMES : राजस्थान में देर रात प्रशासनिक से लेकर पुलिस महकमे तक बड़ा बदलाव हुआ. शनिवार देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट में फेरबदल नजर आया. मुख्यमंत्री सुरक्षा के आईजी गौरव श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें उदयपुर रेंज का नया आईजी बनाया गया है. इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. उदयपुर ही नहीं, बल्कि 7 रेंज के आईजी बदल दिए हैं. इसमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर रेंज के आईजी बदले गए हैं. वहीं, जयपुर, जोधपुर, सीकर, अलवर, कोटा शहर, पाली, सिरोही, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर समेत 28 जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं. मई में एपीओ किए गए झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को भी डीआईजी में पोस्टिंग दी गई है. जबकि 6 जिलों में तैनात डीआईजी को हटा दिया गया है.

IG लिस्ट के बारे में भी जानिए

  • राजेश मीणा- आईजी, जोधपुर रेंज
  • राजेंद्र सिंह- आईजी, अजमेर
  • राजेश मीणा- आईजी, जोधपुर रेंज
  • ओम प्रकाश- कमिश्नर, जोधपुर
  • राहुल प्रकाश- आईजी, जयपुर रेंज
  • कैलाश बिश्नोई- आईजी, भरतपुर रेंज
  • हेमंत शर्मा- आईजी, बीकानेर रेंज
  • रणधीर सिंह- आईजी, आर्म्ड बटालियन
  • अजयपाल लांबा- आईजी, एससीआरबी
  • दीपक कुमार- आईजी, गृह विभाग
  • हिंगलाजदान- आईजी, मानवाधिकार आयोग
  • रविदत्त गौड़- आईजी, पीएचक्यू
  • शरत कविराज- आईजी, एसओजी
  • विकास कुमार- आईजी, ATS

142 RAS और 12 IAS का भी बदला प्रभार

इसके अलावा, ब्यूरोक्रेसी की भी एक लंबी लिस्ट जारी की गई. 12 आईएएस व 142 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. वहीं, 10 नए आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है. इसके अलावा 2 आईएएस और 58 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया गया है. जबकि 74 नए ट्रेनी आरएएस अफसरों को पहली फील्ड पोस्टिंग दी गई.

 

Related posts

शिवपुरी : कॉरोना काल में जन्मदिन पर किया रक्तदान

Report Times

सात दिन से धरना जारी, आज से क्रमिक अनशन भी शुरू, पहले दिन 11 जने बैठे

Report Times

झारखंड में सत्ता तक पहुंच वाले प्रेम प्रकाश के घर ED की रेड, मिले AK-47 हथियार

Report Times

Leave a Comment