REPORT TIMES : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की पहली लाइन में अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है. वे पहले दिन राज्यसभा के सभापति के रूप में संसद में मौजूद थे. इस्तीफे की जानकारी देर शाम सार्वजनिक हुई. उन्होंने अपने इस्तीफे में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का उल्लेख भी किया है. जिसके तहत उन्होंने इस्तीफा दिया है. उन्होंने इस्तीफे का पत्र राष्ट्रपति को संबोधित किया है.

इस्तीफे की असली वजह स्वास्थ्य हो या राजनीति पर, कुछ जरूरी सवाल जरूर उठते हैं, जिनका जवाब सबको जानना चाहिए. जानिए, उपराष्ट्रपति का काम क्याहै, उनके इस्तीफे की प्रक्रिया क्या है, इस्तीफे के बाद कौन जिम्मेदारी संभालेगा, अनुच्छेद 67(ए) क्या है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य क्या हैं.


