Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबूंदीराजस्थानस्पेशलहादसा

बूंदी में मेगा हाईवे पर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों ड्राइवर समेत 3 की मौत

REPORT TIMES ; बूंदी जिले के मेगा हाईवे पर 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई. हादसा कोटा- लालसोट मेगा हाईवे के लाखेरी इलाके में हुआ, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं. आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद दोनों ट्रक एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए. ट्रक चालक और अन्य यात्री भी केबिन में फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों ट्रक के ड्राइवर और एक अन्य की मौत हो चुकी थी.

प्याज और पशुचारे से भरे थे ट्रक

एक ट्रक में प्याज भरे हुए थे तो दूसरे ट्रक में पशु चारा भरा हुआ था. दोनों छोटे घुमाव पर तेज रफ्तार से आ रहे थे, इसी के चलते दुर्घटना हो गई. घटना के बाद में हाइवे पर लंबा जाम लगा तो पुलिस ने ट्रकों को साइड करवाकर जाम खुलवाया.

 

शव परिजनों को सुपुर्द

लाखेरी थाना पुलिस के अनुसार, मृत लोगों की पहचान झालावाड़ निवासी राकेश राठौड़, चौथ का बरवाड़ा निवासी राजेश गुर्जर और कैलाश गुर्जर के तौर पर हुई. जबकि खंडार (सवाईमाधोपुर) निवासी सौरभ माली और झालावाड़ निवासी शोभाराम डाबरी हैं. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Related posts

पिलानी विधायक चंदेलिया व एडीएम कॉरोना पॉजिटिव

Report Times

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बद्रीनाथ धाम की शरण में

Report Times

राजस्थान: उदयपुर में आयकर विभाग की करीब 27 ठिकानों पर कार्रवाई, दो बड़े होटल समूह और इवेंट कंपनी के ठिकानों पर तलाशी

Report Times

Leave a Comment