Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानरेलवेस्पेशल

जोधपुर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन का राजस्थान के छह स्टेशनों पर होगा ठहराव, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, देखें सूची

REPORT TIMES : राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगातें मिलने वाली हैं। इनमें एक ट्रेन जोधपुर से दिल्ली तो वहीं दूसरी ट्रेन बीकानेर से दिल्ली चलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार जोधपुर से दिल्ली का सफर 8 घंटे में तय होगा। वहीं बीकानेर से चलने वाली यह ट्रेन सवा छह घंटे में दिल्ली केंट पहुंच जाएगी।

जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत (प्रारंभिक समय-सारणी)-(प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे सूत्रों के अनुसार)

क्रम स्टेशन (जोधपुर – दिल्ली कैंट) (दिल्ली कैंट – जोधपुर)
1 जोधपुर (JU) प्रस्थान – 05:30 आगमन – 23:15
2 डेगाना (DNA) आगमन – 07:04, प्रस्थान – 07:06 आगमन – 21:24, प्रस्थान – 21:26
3 मकराना (MKN) आगमन – 07:34, प्रस्थान – 07:36 आगमन – 20:54, प्रस्थान – 20:56
4 फुलेरा (FL) आगमन – 08:45, प्रस्थान – 08:47 आगमन – 20:08, प्रस्थान – 20:10
5 जयपुर (JP) आगमन – 09:35, प्रस्थान – 09:40 आगमन – 19:10, प्रस्थान – 19:15
6 अलवर (AWR) आगमन – 11:18, प्रस्थान – 11:20 आगमन – 17:13, प्रस्थान – 17:15
7 रेवाड़ी (RE) आगमन – 12:23, प्रस्थान – 12:25 आगमन – 16:25, प्रस्थान – 16:27
8 गुरुग्राम (GGN) आगमन – 13:00, प्रस्थान – 13:01 ——–
9 दिल्ली कैंट (DEC) आगमन – 13:30 प्रस्थान – 15:10

अन्य जानकारी:

  • दूरी: 605 किमी
  • समय: 8 घंटे (JU-DEC), 8 घंटे 5 मिनट (DEC-JU)
  • सप्ताह में 6 दिन चलने वाली ट्रेन

बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस-(प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे सूत्रों के अनुसार)

स्टेशन का नाम बीकानेर से दिल्ली कैंट दिल्ली कैंट से बीकानेर
बीकानेर (BKN) प्रस्थान – 05:45 आगमन – 23:00
रतनगढ़ (RTGH) आगमन – 07:18, प्रस्थान – 07:20 आगमन – 20:53, प्रस्थान – 20:55
चूरू (CUR) आगमन – 08:00, प्रस्थान – 08:05 आगमन – 20:20, प्रस्थान – 20:25
रेवाड़ी (RE) आगमन – 10:45 प्रस्थान – 18:00
दिल्ली कैंट (DEC) आगमन – 11:50 प्रस्थान – 16:45
अन्य जानकारी
  • कुल दूरी: 447.39 किमी
  • बीकानेर से दिल्ली कैंट: 06:05 घंटे
  • दिल्ली कैंट से बीकानेर: 06:15 घंटे

अजमेर-चंडीगढ़ वंदेभारत फुल, अन्य में औसत

राजस्थान में फिलहाल जोधपुर-साबरमती, उदयपुर-जयपुर, उदयपुर-आगरा और अजमेर-चंडीगढ़ के बीच वंदेभारत ट्रेनें संचालित हैं। इनमें अजमेर-चंडीगढ़ वंदेभारत लगभग फुल ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है, जबकि अन्य ट्रेनों में 50 से 70 फीसदी तक ही यात्रीभार मिल रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, जयपुर-इंदौर रूट पर भी वंदेभारत की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जल्द इस रूट पर भी सौगात मिल सकेगी।

बढेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

राजधानी जयपुर पहले से ही दो वंदेभारत ट्रेनों से जुड़ा है। यहां से अजमेर-चंडीगढ़ वाया दिल्ली कैँट व उदयपुर से जयपुर वंदेभारत संचालित हो रही हैँ। अब जोधपुर-दिल्ली कैंट वाया जयपुर वंदेभारत ट्रेन शुरू होने से जयपुर को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सेवा मिल जाएगी। भले ही जयपुर मंडल को खुद की कोई रैक न मिली हो, लेकिन लगातार बढ़ती हाईस्पीड कनेक्टिविटी से शहर हाईस्पीड हब की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अब पूर्णतय मुहर

दरअसल, जोधपुर और बीकानेर से राजधानी दिल्ली को वंदेभारत के जरिए हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोडऩे की कवायद लंबे समय से चल रही थी। जिस पर अब पूर्णतय मुहर लग गई है। रेलवे बोर्ड ने जोधपुर से वाया जयपुर व बीकानेर से वाया चूरू होते हुए दिल्ली कैंट तक वंदेभारत ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे इन दोनों रूट पर इनका संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी में पुरजोर जुट गया है।
अगले सप्ताह तक मिल जाएगी दोनों रैक
इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों रैक अगले सप्ताह तक मिल जाएगी। ऐसे में कोशिश रहेगी कि, इस महीने के अंत तक या सितम्बर माह के पहले सप्ताह में दोनों रूट पर वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरु हो जाएगा। गौरतलब है कि, इस परियोजना को तेजी देने के लिए हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात भी की थी। इसके बाद प्रक्रिया में और तेजी आई और दोनों सेवाओं को हरी झंडी मिल गई है।

Related posts

चिड़ावा : घर मे अकेले रह रहे बुजुर्ग ने की खुदकुशी

Report Times

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की मुलाकात, सांप्रदायिक नफरत मिटाने की कोशिश

Report Times

कई मंदिरों के गेट बंद, 500 दुकानों में लटके ताले, युवक की मौत के बाद जयपुर में तनाव; चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Report Times

Leave a Comment