Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

‘मेरी बेटी का क्या कसूर था, जो झील में जिंदा फेंक दिया’, लाड़ली अरू का शव गोद में ले बिलखता पिता बोला- ‘मां को उम्रकैद दिलाउंगा’

REPORT TIMES : अजमेर की आनासागर झील में 3 साल की मासूम का शव मिलने के बाद, एक बेबस पिता ने अपनी मासूम बेटी का शव गोद में लिए न्याय की गुहार लगाई है. एक वीडियो के जरिए अरु के पिता ने अपनी पत्नी के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की है. पिता ने रोते हुए कहा, “मेरी बेटी ने क्या गलती की थी कि उसे जिंदा झील में फेंक दिया गया?” उसने यह आरोप 3 साल की बच्ची की मां पर लगाया है, जिसने अपनी बेटी को झील में फेंका था.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, घटना अजमेर में अनासागर झील के पास हुई, जहां उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली प्रिया की पहचान आरोपी के रूप में हुई. उसने मंगलवार रात अपनी तीन साल की बेटी को जिंदा झील में फेंक दिया. बुधवार को झील के पास उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया.

सीसीटीवी फुटेज से मिली मामले की जानकारी

पुलिस ने आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और प्रिया को अपनी तीन साल की बेटी अरु के साथ अना सागर झील के किनारे टहलते हुए पाया. फिर उसने अपने लिव-इन पार्टनर को बताया, जो फिर झील पर गया और बेटी को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. फिर उसने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी जिसमें प्रिया को तीन साल की अरु के साथ टहलते हुए देखा गया था, जबकि वह झील के किनारे के पास अकेली देखी गई थी. इससे पुलिस को शक हुआ. उन्होंने प्रिया से कड़ाई से पूछताछ की, और वह टूट गई.

लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी प्रिया

इसके बाद प्रिया ने बताया कि वह अपने पति को छोड़कर वाराणासी से अजमेर अपने लिव इन पार्टनर के साथ रह रही है. यहां दोनों के बीच काफी झगड़े हो रहे थे. और वह इससे काफी परेशान थी. वहीं उसका पति भी आए दिन उसे फोन कर परेशान कर रहा था. ऐसे में उसने मजबूरी में यह कदम उठाया. इसके बाद पुलिस ने प्रिया के पति को वाराणासी में संपर्क किया. और मामले की जानकारी दी.

पिता का दर्द: ‘डेढ़ साल से मांग रहा था अपनी बच्ची

पुलिस ने वाराणसी में प्रिया के पति से संपर्क किया और वीडियो कॉल पर उसे बच्ची का शव दिखाया. शव देखकर पिता फूट-फूटकर रोने लगे. अगले दिन वह अजमेर पहुंचे और सारी कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया.

अपनी लाडली का शव गोद में लेकर पिता ने एक वीडियो बनाया और दर्दभरी गुहार लगाई. उन्होंने कहा, “मेरी तीन साल की बेटी ने क्या बिगाड़ा था, जो उसे जिंदा फेंक दिया गया?” उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अपनी बेटी को मांग रहे थे, लेकिन प्रिया ने उसे देने से इनकार कर दिया था. पिता ने आरोपी प्रिया के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है.

Related posts

चिड़ावा : यहां 80 साल पहले बिंवाल परिवार ने स्थापित कराया शिवालय

Report Times

नरेश मीणा के पोस्टर पर प्रहलाद गुंजल को अपनी तस्वीर नहीं आई रास, बोले- मैं प्रमोद जैन भाया के साथ हूं

Report Times

झुंझुनू के पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल; 19 पुलिस निरीक्षक और उप उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

Report Times

Leave a Comment