Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबीकानेरराजस्थानरेलवेस्पेशल

जयपुर – श्रीगंगानगर समेत 6 ट्रेन रद्द: 12 ट्रेनों को आंशिक रद्द और 8 ट्रेनों का बदला रूट; बीकानेर मंडल पर हो रहा आरयूबी निर्माण

REPORT TIMES : बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड और आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के बीच रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के चलते 19 से 21 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस अवधि में 6 ट्रेनें रद्द की गई हैं, 12 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, वहीं 8 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और 2 ट्रेनों को रीशड्यूल किया गया है।

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी…

1. ट्रेन संख्या 54789 – रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर, 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 54790 – बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर, 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 54316 – हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर, 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 54315 – रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर, 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 04705 – श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल, 19 सितंबर को रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 04706 – जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल, 20 सितंबर को रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी…

1. ट्रेन संख्या 54604 – लुधियाना-चूरू पैसेंजर, 19 और 20 सितंबर को लुधियाना से हिसार तक चलेगी, यह ट्रेन हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 54605 – चूरू-लुधियाना पैसेंजर, 20 और 21 सितंबर को हिसार से चलेगी, यह ट्रेन चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 54764 – श्रीगंगानगर-सादुलपुर पैसेंजर, 20 सितंबर को श्रीगंगानगर से सुरतपुरा तक चलेगी, यह ट्रेन सुरतपुरा-सादुलपुर के बीच रद्द रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 54763 – सादुलपुर-श्रीगंगानगर पैसेंजर, 20 सितंबर को सुरतपुरा से चलेगी, यह ट्रेन सादुलपुर-सुरतपुरा के बीच रद्द रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 14897 – बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस, 20 सितंबर को बीकानेर से चूरू तक चलेगी, यह ट्रेन चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 14898 – हिसार-बीकानेर पैसेंजर, 21 सितंबर को चूरू से चलेगी, यह ट्रेन हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 04776 – हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल, 20 सितंबर को हनुमानगढ़ से सुरतपुरा तक चलेगी, यह ट्रेन सुरतपुरा-सादुलपुर के बीच रद्द रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 04775 – सादुलपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल, 20 सितंबर को सुरतपुरा से चलेगी, यह ट्रेन सादुलपुर-सुरतपुरा के बीच रद्द रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 54704 – जयपुर-बठिंडा पैसेंजर, 20 सितंबर को जयपुर से लोहारू तक चलेगी, यह ट्रेन लोहारू-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी।

10. ट्रेन संख्या 54703 – बठिंडा-जयपुर पैसेंजर, 21 सितंबर को लोहारू से चलेगी, यह ट्रेन बठिंडा-लोहारू के बीच रद्द रहेगी।

11. ट्रेन संख्या 14891 – जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस, 20 सितंबर को जोधपुर से चूरू तक चलेगी, यह ट्रेन चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी।

12. ट्रेन संख्या 14892 – हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस, 21 सितंबर को चूरू से चलेगी, यह ट्रेन हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है

1. ट्रेन संख्या 14824 – रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस, 20 सितंबर को रेवाड़ी-सीकर-चूरू होकर चलेगी। इसमें झुंझुनूं, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर रूकेगी।

2. ट्रेन संख्या 22422 – जोधपुर-दिल्ली सराय, 20 सितंबर को डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर चलेगी। इसमें फुलेरा, जयपुर, अलवर स्टेशनों पर रूकेगी।

3. ट्रेन संख्या 54309 – दिल्ली-हिसार पैसेंजर, 20 सितंबर को रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर चलेगी। इसमें भिवानी स्टेशनों पर रूकेगी।

4. ट्रेन संख्या 19272 – हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस, 20 सितंबर को धुरी-बठिंडा-सूरतगढ़-बीकानेर-मेड़ता रोड होकर चलेगी। इसमें बठिंडा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लालगढ़, बीकानेर स्टेशनों पर रूकेगी।

5. ट्रेन संख्या 12323 – हावड़ा-बाड़मेर, 19 सितंबर को रेवाड़ी-सीकर-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। इसमें नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा स्टेशनों पर रूकेगी।

6. ट्रेन संख्या 20403 – प्रयागराज-लालगढ़, 19 सितंबर को सीकर-चूरू होकर चलेगी। इसमें फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर रूकेगी।

7. ट्रेन संख्या 07717 – तिरुपति-हिसार स्पेशल, 17 सितंबर को रींगस-रेवाड़ी-भिवानी होकर चलेगी। इसमें नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी स्टेशनों पर रूकेगी।

8. ट्रेन संख्या 04717 – हिसार-तिरुपति स्पेशल, 20 सितंबर को भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर चलेगी। इसमें भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर रूकेगी।

रीशड्यूल की गई ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 19808 – सिरसा-कोटा, 20 सितंबर को 1 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 14892 – हिसार-जोधपुर, 20 सितंबर को 1 घंटे देरी से चलेगी।

Related posts

वैश्विक नेताओं ने दी भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई

Report Times

केकड़ा पकड़ने गए पति को आंखों के सामने से खींचकर ले गया बाघ, बिलखती रह गई पत्नी

Report Times

गर्मियों में धूप मे निकलने की वजह से हो रही है टैनिंग, तो अपनाये यह टिप्स

Report Times

Leave a Comment