Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

झुंझुनू के पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल; 19 पुलिस निरीक्षक और उप उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

REPORT TIMES 

झुंझुनूं के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कार्यवाहक एसपी गिरधारीलाल शर्मा ने आदेश जारी कर 19 पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षकों की तबादला किया गया है। इसमें अशोक चौधरी को नवलगढ़, पवन कुमार चौबे को सूरजगढ़, पुलिस लाइन से सीआई कस्तूर वर्मा को बुहाना, उप निरीक्षक हेमराज मीणा को बगड़, कैलाशचंद्र यादव को सिंघाना, भजनाराम को सूरजगढ़ से सुलताना, सुरेश कुमार रोलन को मंडावा से मुकुंदगढ़, कमलेश चौधरी को मलसीसर से गुढ़ागौड़जी, रामनारायण चोयल को बगड़ से धनूरी, कैलाशचंद्र को सुलताना से मलसीसर, विक्रम सिंह को सिंघाना से सदर झुंझुनूं, रणजीत सिंह को पचेरी कलां से मंडावा तथा रामपाल को गोठड़ा थानाधिकारी लगाया है।

इसके अलावा चिड़ावा थाने के एसआई राजपाल यादव को थानाधिकारी पचेरी कलां, नवलगढ़ सीआई शिवदास मीणा को एएचटीयू झुंझुनूं, सीआई ओमप्रकाश को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन व भवानी सिंह को साइबर पुलिस थाने में लगाया गया है। इसके अलावा धनूरी एसएचओ एसआई रिछपाल सिंह को मंडावा मोड़ चौकी में तो वहीं कोतवाली में सेवारत एसआई अमरसिंह को थाना नवलगढ़ में लगाया गया है।

Related posts

हनीट्रैप में फंसाकर पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया कैद… दिल में दर्द से व्यापारी की मौत

Report Times

श्रावण माह के आखिरी सोमवार को हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, भजनों में झूमे श्रद्धालु

Report Times

जींस पहनकर मीटिंग में पहुंचा तहसीलदार, कलेक्टर ने दिखाया रास्ता

Report Times

Leave a Comment