Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबूंदीराजस्थानरेलवेस्पेशल

बूंदी में ट्रेन से गिरा पाकिस्तानी नागरिक, बार-बार बदल रहा बयान, खुफिया एजेंसी एक्टिव

REPORT TIMES : बूंदी के केशवरायपाटन रेलवे स्टेशन के पास हुई एक घटना ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी. एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पुलिस पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल ले गई. जब पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पूछताछ की तो पता चला कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है. उसके पास से 1920 यूरो, 46 हजार रुपए भारतीय नकद और आधा दर्जन से ज्यादा रेलवे टिकट मिले हैं. इरफान के पास ना तो कोई पासपोर्ट या ना ही पहचान पता. इससे साफ हो गया कि वह भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर चुका था. खुफिया एजेंसी भी पूछताछ कर रही है, पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करेगी.

बार-बार बयान बदल रहा युवक

युवक बार-बार बयान बदल रहा है. पुलिस और प्रशासन में खलबली मची हुई है. शुरुआत में युवक ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने खुद को इरफान (35) पुत्र अल्लाजीता, निवासी अलामसा गांव, सिंध प्रांत (पाकिस्तान) का बताया. इरफान की तलाशी के दौरान मिली विदेशी करेंसी और कई रेलवे टिकट भी चौंकाने वाले हैं. इरफान के पास से एक टिकट सवाई माधोपुर से मुंबई और अन्य उत्तर प्रदेश से सवाई माधोपुर तक के शामिल हैं.

स्वर्ण मंदिर मेल से गिरने की आशंका

पुलिस का मानना है कि इरफान संभवतः अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल ट्रेन से गिरा होगा. गिरने के बाद वह करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर केशवरायपाटन स्टेशन पहुंचा, जहां पुलिस को उसकी जानकारी मिली. पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी रही है कि आखिर भारत आने के पीछे उसका मकसद क्या था. क्योंकि उसके पास मिली रकम से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी बड़े षड्यंत्र या आपराधिक गतिविधि में शामिल हो सकता है.

खुफिया एजेंसियां हुईं सक्रिय

मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी उमा शर्मा तत्काल केशवरायपाटन पहुंचीं. इसके बाद युवक को कोटा सीआईडी (सीबी) को सुपुर्द कर दिया गया. केंद्रीय और राज्य की खुफिया टीमें मौके पर पहुंचकर पूछताछ करेंगी. पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में केस दर्ज किया जाएगा.

Related posts

सीएमए भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं

Report Times

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू, सेना ने जारी की दहशतगर्दों की लिस्ट

Report Times

शिक्षा मंत्री को टीचर ने दी रिश्वत! लिफाफे में भरकर दिए नोट, मदन दिलावर बोले- मुझे फंसाने की साजिश

Report Times

Leave a Comment