Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, 2 साल से कोमा में थे; देर रात ली अंतिम सांस

REPORT TIMES : राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन हो गया. ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे और उन्होंने शुक्रवार देर रात घर पर ही आखिरी सांस ली. नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू हुआ, फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए थे. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चुनाव जीतीं और वर्तमान में नोखा विधायक है. डूडी के निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. आज (4 अक्टूबर) सुबह 11 बजे बीकानेर में पूगल रोड़ बगेची में अंतिम संस्कार होगा.

राजस्थान में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी

प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. अगस्त-2023 में डूडी को ब्रेन हैमरेज हुआ था, तब से वे कोमा में थे. उन्हें पहले जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया. हाल ही में उन्हें बीकानेर वापस लाया गया था.

पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख

Related posts

4 रुपए का शेयर पहुंचा 1180 के पार, 1 लाख के बना डाले 2.56 करोड़

Report Times

बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा कल, 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

Report Times

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने इन जिलों में जारी किया नया अलर्ट, बीसलपुर बांध में आया इतना पानी

Report Times

Leave a Comment