Report Times
ताजा खबरेंप्रदेश

नरहड़ गांव का युवक कोरोना पॉजीटिव

चिड़ावा। नरहड़ पंचायत की पावडिया की ढाणी का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव आया है। शनिवार देर शाम को युवक की कोरोना पॉजीटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम ढाणी पहुंची। बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ ने बताया कि युवक 15 मई को पूना से ट्रक में सवार होकर आया। जो कि 17 मई को झुंझुनूं पहुंचा। जिसके बाद अपने भाई की बाइक से अपने घर पहुंचा। बीसीएमओ डॉ.जांगिड ने बताया कि युवक ने घर आकर खुद को आइसोलेट कर लिया। जो कि घर के कुछ सदस्यों के अलावा किसी से संपर्क में नहीं आया। युवक का 20 मई को सैंपल लिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव की देखरेख में युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। युवक के संपर्क में आए छह लोगों को श्रीधर यूनिवर्सिटी में क्वारेंटाइन किया गया है।

Related posts

शिवनगरी के शिवालय: जगदीश मंदिर में ईशान कोण में विराजे हैं दो शिवलिंग

Report Times

कांस्टेबल के 52,699 पदों के लिए इस डेट से शुरू हो सकता है आवेदन, जानें लेटेस्ट अपडेट

Report Times

मुख्यमंत्री करेंगे गौशाल रोड का शिलान्यास

Report Times

Leave a Comment