Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेश

वार्ड दो और तीन में पानी की समस्या

चिड़ावा शहर के वार्ड 2 व 3 में पीने के पानी की भारी किल्लत बनीं हुई हैं। इस भीषण गर्मी के दौर में पानी की एक एक बाल्टी के लिए इन वार्डों में लोग परेशान हो रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड के लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड 2-3 में पीनें के पानी की भारी किल्लत को लेकर वार्डवासी आज पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा से मिले। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने पीएचईडी मंत्री बीड़ी कल्ला को पत्र लिखकर इन वार्डों में पीने के पानी की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की हैं। उन्होंने पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, झुंझुनूं जिला जन अभाव अभियोग के अध्यक्ष (जिला कलेक्टर) एवं पीएचईडी के एसई  को भी पत्र की प्रति भेजी है।पालिकाध्यक्ष शर्मा ने ट्विटर के माध्यम से भी शहर मे पेय जल समस्या के समाधान बारे में मांग उठाई है।

Related posts

पेयजल समस्या से परेशान वार्डवासियों का प्रदर्शन : जलदाय कार्यालय को लगाया ताला, तीन दिन से मुख्य टंकी की मोटर खराब शहर के बड़े इलाके में सप्लाई बाधित

Report Times

महिला के भाषण से गदगद हुए PM मोदी, बोले- बढ़िया बोलती हो, चुनाव लड़ोगी क्या?

Report Times

अहलावत का जगह जगह हुआ स्वागत

Report Times

Leave a Comment