Report Times
Otherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

विवाह समारोह के लिए मिली अब और रियायत

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विवाह समारोह को लेकर दी गई शिथिलता के आदेश को राज्य में भी लागू करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। राज्य के गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने इन बदले हुए नियमों को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन 0.4 में सरकार ने काफी रियायत दी। इसमें अब एक रियायत ये भी दी गई है कि शादी से पूर्व एसडीएम से इजाजत लेने की जरुरत नहीं रहेगी। हालांकि विवाह समारोह को लेकर एसडीएम तक सूचना जरूर करनी होगी। वहीं शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे। नियम तोड़ने पर पहले की तरह ही 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। समारोह के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखना अनिवार्य होगा। ये आदेश कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र में लागू होगा।

Related posts

जेठ बना दरिंदा! गंदे काम के लिए महिला को दबोचा, ससुराल वालों ने मुंह में डाल दिया तेजाब

Report Times

11 हजार का इनामी गिरफ्तार:2 देसी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस बरामद, नीमकाथाना में करने वाला था वारदात

Report Times

हनुमान बेनिवाल को लेकर रोहित गोदारा का फेसबुक पोस्ट के जरिए बड़ा खुलासा, पुलिस पर लगाए आरोप… फिर कहा दुश्मन को तो मारेंगे ही..

Report Times

Leave a Comment