Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

दो ड्योढ़ी के पार शिवालय में विराजे हैं भोले बाबा

शिवनगरी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं बागर के पास स्थित केडिया के कुएं पर बने शिवालय में।

यहां देखें वीडियो स्टोरी-

https://youtu.be/_bMPsBb4VsI

यहां प्राचीन कुआं है। इस कुएं का निर्माण सेठ डुंगरसीदास केडिया ने विक्रमी संवत 1826 में करवाया। चार मरूओं के कारण इस कुएं की छटा बड़ी अद्भुत लगती है। इसी कुएं पर बना है शिवालय। इस शिवालय का निर्माण विक्रमी संवत 2014 में घनश्याम दास पिलानीवाला परिवार करवाया। शिवालय में पंचमुखी महादेव विराजित हैं। इसमें चार मुख चारों दिशाओं में और एक मुख शिवलिंग के ऊपर बना हुआ है। वहीं यहां गणेश जी, पार्वती जी, कार्तिकेय जी के अलावा वीर हनुमान की मूर्ति विराजित है। यहां हनुमानजी की संगमरमर की मूर्ति है जिस पर सिंदूर चढ़ाने की मनाही है। यहां आसपास के शिव प्रेमी बड़ी संख्या में यहां दर्शनों को आते हैं। श्रावण माह में शिव के इस स्थल पर कुएं पर बनी होद और पशुओं के लिए बनाई गई खेळ की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से युवा अच्छी भागीदारी निभा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि इस शिवालय में आने वालों की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यहां सेवा करने वाले कुछ युवाओं का सरकारी सेवा में भी चयन हुआ है। वहीं श्रद्धालुओं ने कभी वीरान रहने वाले इस स्थल पर रुपए एकत्र कर टीनशेड लगवा दिया। महिलाएं भी यहां सत्संग के लिए आती हैं। धार्मिक आस्था के इस सात्विक धाम पर एक बार अवश्य पधारें। अब दीजिए इजाजत, कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

महंगी होगी बिजली मंत्री आशीष सूद ने खुद दी जानकारी

Report Times

Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात के पुलिस विभाग में निकली 12 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Report Times

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे लोग खाई में गिरे, दो की मौत… 3 हुए घायल; एक की तलाश जारी

Report Times

Leave a Comment