चिड़ावा। संजय दाधीच
शहर व पास के गांवों में रविवार को तीन घण्टे बिजली कटौती रहेगी। डिस्कॉम जेईएन सिटी प्रीति ठोलिया ने बताया कि चिड़ावा की 33/11 केवी उप चौकी पर मरम्मत कार्य और नई वीसीबी लगाने के कार्य के चलते रविवार को चिड़ावा शहर, श्योपुरा, गोदारों का बास और सेहीकलां में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
