Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबर

सोने और चांदी के रेट में बढ़ोतरी सोना अब 56000 रुपए तक पहुंच गया

सोने और चांदी के रेट में बढ़ोतरी को क्रम जारी है। पिछले 15 दिन के अंदर सोने का भाव प्रति तोला 5000 रुपए तक महंगा हुआ है। लखनऊ के बाजार में 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना अब 56000 रुपए तक पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी भी रिकॉर्ड महंगाई के करीब बढ़ने लगी है। चांदी का भाव मौजूदा समय 74 हजार रुपए प्रति तोला तक पहुंच गया है।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के राहुल गुप्ता का कहना है कि लगातार रेट बढ़ने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बाजार में 80 फीसदी तक बिक्री कम हो गई है। वहीं, कई जगह पर मार्केट रेट से कम पर सोना बिक रहा है। जिससे कि कारोबार किया जा सके।

सराफा कारोबारी विनोद माहेश्वरी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले तक सोने का रेट 50 से 51 हजार रुपए प्रति तोला तक था। लेकिन यूक्रेन और रूस युद्ध का असर पूरे दुनिया पर पड़ा है। इससे हर सेक्टर में महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में सोने का रेट भी विश्व बाजार में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा क्रूड ऑयल भी महंगा होता जा रहा है।

Related posts

खाटूश्यामजी में 11 दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला 11 मार्च से होगा शुरू, रेवाड़ी से रींगस तक चलेगी स्पेशल ट्रेन जो सुबह 11:40 बजे पर रवाना होगी

Report Times

young man’s body : उदयपुर के जंगल में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से फैली सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, छानबीन जारी

Report Times

‘मेरी बेटी का क्या कसूर था, जो झील में जिंदा फेंक दिया’, लाड़ली अरू का शव गोद में ले बिलखता पिता बोला- ‘मां को उम्रकैद दिलाउंगा’

Report Times

Leave a Comment