Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा:पूजन के बाद गणगौर की हुई भावपूर्ण विदाई, गणगौरी कुएं में हुआ विसर्जन

 चिड़ावा।संजय दाधीच

ईसर गणगौर की 16 दिन तक पूजा के बाद विदाई हो गई। शहर के पोद्दार पार्क स्थित श्रीधाम महा लक्ष्मी मंदिर के पास स्थित गणगौरी कुएं पर बड़ी संख्या में नव विवाहिताएं अपने परिवार और आसपड़ौस की महिलाओं के साथ पहुंची।

यहां पर ईसर गणगौर का अंतिम बार विधिवत पूजन किया गया। पूजा के बाद गणगौर को ईसर सहित कुएं में विसर्जित किया गया। इस दौरान मेला भी भरा। जिसमें महिलाओं, बच्चों-बच्चियों ने जमकर खरीददारी भी की। वहीं सनातन आश्रम विकास समिति की ओर से मेले में आए श्रद्धालुओं को शरबत और ठंडा पानी पिलाया गया।

इस मौके पर सनातन आश्रम के प्रणेता पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, पवन शर्मा ढाणी वाला, गिरधर गोपाल महमिया सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

नए साल के दूसरे दिन तुला समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Report Times

‘हमारा PM कैसा हो’… नीतीश के लिए फिर नारेबाजी, CM बोले- फालतू की बात करते हो

Report Times

रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, एमएस धोनी की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का रहे थे हिस्सा

Report Times

Leave a Comment