Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

10वीं बोर्ड परीक्षा में डमी छात्र बैठने का मामला:करमाड़ी के निजी स्कूल के स्टूडेंट की जगह परीक्षा दे रहा था डमी छात्र, केंद्र पर इस स्कूल के 228 परीक्षार्थी

reporttimes

जिले में चल रही 10वीं बाेर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियाें के मामले में निजी स्कूलाें की बड़े स्तर पर मिलीभगत सामने आ रही है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया दूसरा फर्जी परीक्षार्थी करमाड़ी की निजी स्कूल के एक नियमित विद्यार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके बाद खेतड़ी के दाे निजी स्कूलाें की गारंटी से पास कराने वाले गिराेह से जुड़े हाेने का खुलासा हाे गया हैं।

दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद शुक्रवार काे पपूरना और खेतड़ीनगर के परीक्षा केन्द्राें पर निजी स्कूलाें के विद्यार्थियाें की पहचान के लिए संस्था प्रधानों काे माैजूद रहने के निर्देश दिए हैं। उड़नदस्ताें व वीक्षकाें को परीक्षार्थियाें की पहचान करने काे कहा। मामले में खेतड़ी नगर केन्द्र से पकड़ा गया दूसरा फर्जी परीक्षार्थी करमाड़ी की विद्या आश्रम स्कूल के नियमित परीक्षार्थी का एग्जाम दे रहा था। दाेनों फर्जी परीक्षार्थी दाे निजी स्कूलाें के छात्रों की परीक्षा देते मिले हैं।

Related posts

IAS अफसर को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, शादी नहीं करने पर मांगे 1.50 करोड़, FIR दर्ज

Report Times

अंतरराष्ट्रीय लेखक- विचारक डॉ. शम्भू पवार कबीर कोहिनूर अवार्ड से विभूषित 

Report Times

SC/ST में कोटा के अंदर कोटा को परमिशन, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Report Times

Leave a Comment