Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

दो साल से परेशान हो रहीं महिला मरीज और तीमारदार, पुरुष शौचालय में जाने को मजबूर हैं महिला मरीज

चिड़ावा।संजय दाधीच

 चिड़ावा शहर के राजकीय दुर्गा देवी मेमोरियल अस्पताल में महिला वार्ड के पास बना महिला शौचालय करीब दो साल से बंद पड़ा है। जिससे महिला मरीजों व महिला तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है।

शिकायत की हो रही अनदेखी

दरअसल करीब दो साल से महिला शौचालय बंद पड़ा है। इसकी काफी बार शिकायत भी हुई। लेकिन भर्ती महिला मरीजों व उनके साथ आने वाली महिला परिजनों की परेशानियों को दूर करने की दिशा में चिकित्सा विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिम्मेदारों को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

पुरुष वार्ड में जाना पड़ता है शौच

स्थिति ये है कि महिलाओं को भी पुरुष वार्ड में शौच करने जाना पड़ रहा है। वार्ड में प्रतिदिन चिकित्सक आते हैं। लेकिन इस समस्या की ओर उनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा। डॉक्टरों के डर और शर्म के मारे महिलाएं कैमरे पर आने से कतरा रही हैं। लेकिन वे सब इस समस्या का समाधान भी चाहती है। अब देखना ये है कि आखिर इतने बड़े अस्पताल में महिलाओं की इस समस्या का स्थायी समाधान कब हो पाता है।

Related posts

गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर पीएम मोदी को डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान

Report Times

UP की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Report Times

ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई, जानें कैसे होगा चयन

Report Times

Leave a Comment