Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

नगरपालिका कार्यालय एवं नेहरू पार्क में लगाए परिंडे, पानी भरने का लिया संकल्प

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में वीर सावरकर शिक्षण संस्थान की ओर से जीव दया परमो धर्म के तहत एक प्रयास पक्षियों के नाम पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगह-जगह परिंडे लगाए जा रहे हैं।

इस सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के बाहर व नेहरू पार्क में बेजुबान के लिए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। इस दौरान पालिका जेईएन नवीन सैनी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया के मुख्य आतिथ्य में परिंडे लगाए।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक गणेश सिंह राठौड, महिपाल दडिया, जीआर सिहाग, संजय कुमार, फायरमैन पूनम, कंचन कुमारी, तारा धनखड, नरेंद्र कुमार, हनुमान शर्मा, दीपक जांगिड, ईशा चनानिया, पूजा शर्मा समेत शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

5 मैच हारने वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, ये है समीकरण

Report Times

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव का सरकार बनने से जुड़ा संयोग, क्या इसीलिए गहलोत ने लगा दी रोक

Report Times

चिड़ावा की दो ढाणियों का धार्मिक संगम स्थल है ये शिवालय

Report Times

Leave a Comment