Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में आबादी क्षेत्र में 2018 में बसे लोगों को भी मिलेगा फायदा, बकाया राशि पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में 2 मई से प्रशासन शहरो के संग अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। नगरपालिका ईओ जुबेर खान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रशासन शहरो के संग अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे, इसको लेकर सरकार ने नियमो में काफी सरलीकरण किया है।

इसको लेकर आबादी क्षेत्र में 2018 में जो लोग बसे हैं, उनको भी पट्टे मिलेंगे। तथा कृषि भूमि आबादी के लिये भी ले आउट प्लान चस्पा किया गया है। जिसका एम्पावर्ड कमेटी ही फैसला करेगी।

बकाया राशि पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
बकाया राशि पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। नगरपालिका ईओ जुबेर खान ने बताया कि बकाया राशि जैसे कि नगर विकास कर जो बकाया है उस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही जो बकाया राशि पर पेलेन्टी है और ब्याज है उसको भी माफ किया गया है। साथ ही नामांकरण, निर्माण स्वीकृति तथा खाचा भूमि और 90ए की कार्यवाही आदि का फायदा भी मिलेगा।

Related posts

शुक्रवार को कन्या समेत इन 4 राशि वालों के सपने होंगे साकार, जानें अपना हाल

Report Times

लक्ष्मी पंचमी का व्रत आज इन महाउपाय से दूर होगी कंगाली, बरसेगा अपार धन

Report Times

RTH के लिए सड़कों पर धरती का ‘दूसरा भगवान’, सरकार से जंग जारी…पर क्या सोचती है पब्लिक?

Report Times

Leave a Comment