Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

जाखल गांव में हुई थी ज्वेलर की दुकान में चोरी, एसपी से मिला प्रतिनिधि मण्डल

reporttimes

गुढ़ा थाना इलाके के जाखल गांव में ज्वेलर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग की गई है। इस सम्बन्ध में स्वर्णकार समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल एसपी प्रदीप मोहन शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। बताया गया है कि आए दिन लूट, डकैती, चोरी आदि की घटनाएं हो रही है। समाज में भय और रोष है।

ज्वेलर शंभू दयाल सोनी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि करीब आठ दिन हो गए है वारदात हुए, लेकिन पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस संदिग्ध लोगों को पूछताछ कर ही छोड़ रही है। 28 अप्रैल अल सुबह करीब 3 बजे जाखल गांव के मुख्य बाजार में स्थित ज्वेलर शंभूदयाल सोनी दुकान पर कैंपर सवार अज्ञात नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान का शटर तोडक़र उसमें रखा सोने, चांदी का सामान, लोहे की तिजोरी, दो लकड़ी के काउण्टर आदि चोरी कर ले गए।

दुकान में करीब चार से पांच लाख रुपए की ज्वैलरी व कच्चा माल था, माल को चोर ले गए। पीड़ित परिवार ने काफी दूर तक कैंपर में सवार चोरों का पीछा किया गया तथा इसी दौरान पुलिस को भी इसकी इत्तला की गई, लेकिन पुलिस गश्त में होने से देरी से पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अज्ञात नकाबपोश चोरों की कैंपर की लोकेशन जाखल-टीटनवाड से कच्चे रास्ते होते हुए कैड, मैनपुरा, चंवरा कैंप, ककराना तक पाई गई है। घटना के आठ दिन हो गए हैं। अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related posts

अंजू आ गई अब तुम भी आ जाओ…फौजी की बेटी को प्रेम जाल में फंसा रहा था पाकिस्तानी प्रेमी

Report Times

पायलट के ‘जादूगरी’ वाले तंज पर गहलोत का पलटवार, बोले- एंटी चीटिंग बिल लाए…अब चलवा रहे बुलडोजर

Report Times

Controversy: कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने की चारमीनार की मस्जिद को खोलने की मांग, जानिए भाजपा ने क्या कहा

Report Times

Leave a Comment