Report Times
Otherकरियरकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

हमारा बेटा हमें ढूंढ के ला दो, दो माह से चेहरा नहीं देखा; एसपी ने दिया जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा थाने में आए एसपी के सामने वार्ड 30 का एक परिवार बिलख पड़ा। एसपी ने उन्हें सांत्वना देकर उनसे उनकी पीड़ा पूछी तो पीड़ित दिनेश कथूरिया ने बताया कि उसका बेटा दीपक मार्च में 9 तारीख को अचानक घर से गायब हो गया। पुलिस अब तक उसे ढूंढ नहीं पाई है।

दीपक की मां गायत्री, ताई कविता, चाचा सुधीर, नानी शारदा सहित मोहल्लेवासी इस दौरान मौजूद रहे। एसपी ने सभी को आश्वस्त किया पुलिस टीम पूरे मामले में तफ्तीश में जुटी है। शीघ्र ही दीपक को पुलिस ढूंढ लाएगी।

डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि युवक का मोबाइल रिकॉर्ड चैक किया जा रहा है। वहीं युवक की 5 मार्च को ही पड़ौस की लड़की से ही शादी हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही वो घर से गायब हो गया। इधर उसकी पत्नी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज करवाया है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर तफ्तीश में जुटी है।

Related posts

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मनाई खुशी, राजस्थान में भी आएगी कांग्रेस 

Report Times

चिड़ावा : यहां विराजित हैं भक्त की आस्था के प्रतिरूप भूतनाथ

Report Times

राजस्थान: बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, 59 सीट और 31 फीसदी वोट साधेंगे राहुल-खरगे

Report Times

Leave a Comment