Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

संत बद्रीदास की पुण्य;भगिनिया जोहड़ के बालाजी मंदिर परिसर में होगा भंडारा, पूरे शहर के लोगों को निमंत्रण

चिड़ावा।संजय दाधीच

पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोहड़ के महंत रहे संत बद्रीदास की पुण्य स्मृति में बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन शुक्रवार शाम 6 बजे किया जाएगा।

पूरे शहर के लोगों को दिया गया निमंत्रण

मन्दिर के महंत संत रामसेवक दास ने बताया कि संत बद्रीदास के प्रति क्षेत्र के लोगों की बेहद आस्था रही है। इसी के चलते शहर के लोगों के सहयोग से मन्दिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस भंडारे में पूरे शहर के लोगों को निमंत्रण दिया गया है। शहर में संत के अनुयायियों ने दुकानों पर जाकर लोगों को भंडारे में आने का निमंत्रण दिया।

अमृतवाणी का पाठ भी होगा

आयोजन के तहत शाम को अमृतवाणी पाठ भी किया जाएगा। मन्दिर में शुक्रवार सुबह से ही राम नाम जाप चल रहे हैं। राम नाम जाप का समापन शाम को होगा। आयोजन की तैयारियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।

Related posts

Buhana: बुहाना एसडीएम ने देखी सिंघाना सीएचसी की व्यवस्थाएं, सुधार के दिए दिशा निर्देश

Report Times

बेरी का नरेश तीसरी बार बिजली चोरी कर ट्यूबवैल चलाते पकड़ा गया,आठ जगह बिजली चोरी

Report Times

कांग्रेस ने देश तोड़ने का किया काम और अब निकाल रहे भारत जोड़ो यात्रा : नरेंद्र कुमार

Report Times

Leave a Comment