Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

पहली बरसात होते ही 1100 पौधे लगाए जाएंगे, जिला परिषद सीईओ ने की प्रशंसा,श्मशान भूमि में 2100 पौधे लगाने का लिया लक्ष्य

चिड़ावा।संजय दाधीच

गिडानिया गांव में नरेगा श्रमिकों एवं गांव के भामाशाह एवं अन्य जन सहयोग से श्मशान भूमि में 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया हुआ है। श्मशान भूमि में अब तक लगभग 1000 से अधिक पौधे लगवा कर ड्रीप सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। इस वर्ष जुलाई माह की पहली बरसात होते ही 1100 पौधे और लगाए जाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस कार्य की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने सराहना करते हुए बताया कि नरेगा योजना में इस प्रकार के कार्य करवाए जाने से श्रमिकों को उनके गांव में रोजगार मिलने के साथ-साथ पर्यावरण में सुधार होगा। निरीक्षण के लिए पहुंचे सीईओ ने उपस्थित तकनीकी अधिकारियों एवं कनिष्ठ लिपिक को इस कार्य स्थल पर पौधों को पानी पिलाने हेतु कुंड निर्माण एवं आवागमन हेतु सड़क निर्माण कार्य के प्रस्ताव जिला परिषद भिजवाने के निर्देश दिए।

Related posts

देहरादून उत्तराखंड। फोन पर आए मैसेज ने उड़ाई ऊर्जा सचिव की नींद।

Report Times

गंदे पानी की निकासी के लिए सीतसर के ग्रामीणों ने हाइवे की लिंक रोड का काम रुकवाया, बोले-पहले नाला बनाओ

Report Times

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी चलेगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सिक्का, अमेरिकन-इंडी फिल्म में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Report Times

Leave a Comment