Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

रात और दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी, 44.10 पर पहुंचा, अगले दो दिन बढ़ेगा पारा

reporttimes

मौसम में बदलाव से जहां मौसम शुष्क हो रहा है। वहीं दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को दिन में तेज धूप के साथ लू का असर रहा, लेकिन दोपहर में बादल छाने व हवा चलने से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान प्वांइट एक डिग्री बढ़कर 44.1 डिग्री पर रहा। इससे पहले रविवार रात को मौसम शुष्क रहने से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन में लू व हीटवेव का असर बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। जिससे दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को सुबह नौ बजे से ही धूप में तेजी के साथ लू का असर बढ़ गया। दोपहर तक लू का असर बढ़ता गया। करीब दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान 44.0 से बढ़कर 44.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.1 से बढ़कर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम में बदलाव के साथ गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पिलानी में पिछले चार दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.9 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो 5 मई को 39.5 डिग्री था। इधर, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा जो 5 मई को 24.2 डिग्री था।

12 मई तक 46 से पार जा सकता है तापमान
झुंझुनूं सहित प्रदेश के 13 जिलों में लू और हीटवेव का असर बढ़ेगा। जिससे 12 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और दिन के साथ रात को तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि झुंझुनूं सहित बांसवाड़ा, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, डूंगरपुर, चूरू, जालौर, कोटा, बूंदी व धौलपुर जिलों में आने वाले चार दिन तक लू के साथ हीटवेव चलेगी। जिससे तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।

Related posts

सूरजगढ़ के बालिका विद्यालय में बेटियों का हुआ सम्मान और निकाली डीजे के साथ रैली

Report Times

दिल्ली में शिक्षा घोटाले पर हंगामा, BJP का आरोप- टॉयलेट को क्लासरुम बताया; करोड़ों का घपला

Report Times

ना सेना, ना गोला बारूद और ना ही पैसा; हिरोशिमा में पीएम मोदी से जेलेंस्की ने मांगी सिर्फ शांति

Report Times

Leave a Comment