Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

पांच दिन बाद कोरोना से राहत:जिले में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं, एक्टिव केस 7

reporttimes

सीकर जिले में 5 दिन बाद कोरोना से राहत मिली है। सोमवार को कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इससे पहले 4 मई से 8 मई तक जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आए थे। फिलहाल जिले में कोरोना के 7 एक्टिव केस हैं।

सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि 5 दिन बाद सोमवार को जिले में कोई भी नया कोरोना केस सामने नहीं आया है। चिकित्सा विभाग की ओर से अब तक तीनों लहरों में 4 लाख 25 हजार 420 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 38 हजार 444 पॉजिटिव केस आएं 38 हजार 71 मरीज स्वस्थ भी हुए।

चौधरी ने बताया कि 30 नवंबर 2021 से 9 मई 2022 आज तक कोरोना की तीसरी लहर में 75 हजार 489 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 7 हजार 449 पॉजिटिव केस मिले। जबकि 68 हजार 31 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही तीसरी लहर में अब तक 30 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

पांच दिनों में मिले पॉजिटिव
8 मई – सीकर शहर में 18 साल का युवक
7 मई – श्रीमाधोपुर में 1 युवक पॉजिटिव
6 मई – दातारामगढ़ में 1 नाबालिग पॉजिटिव
5 मई – पिपराली, खंडेला और फतेहपुर में एक-एक पॉजिटिव
4 मई – शहर में 1 युवती पॉजिटिव

Related posts

6500 फ्लैट पर मिल रही 25 फीसदी छूट, 31 मार्च तक का है मौका

Report Times

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारी में दो कमरों के निर्माण का ऐलान, स्कूल में बेटे का सम्मान

Report Times

सुपर CM के जवाब में सुपर PM, राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा जारी

Report Times

Leave a Comment