Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

चिड़ावा:11 हजार घरों में गायत्री परिवार कराएगा गायत्री यज्ञ, बुधवार को 500 घरों में बांटी गई हवन सामग्री

चिड़ावा।संजय दाधीच

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से 16 और 17 मई को गायत्री यज्ञ किए जाएंगे। गायत्री शक्तिपीठ के प्रवक्ता संदीप हिम्मत रामका ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर झुंझुनूं जिले के 11 हजार घरों में यज्ञ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

चिड़ावा के 500 घरों में हवन सामग्री बांटी जा चुकी है, जिसमें 15 मई रविवार को सुबह नौ से 12 बजे तक 24 गायत्री मंत्र और पांच महामृत्युंज मंत्र के साथ हवन किया जाएगा।

खास बात ये है कि जो लोग 15 मई को हवन नहीं कर पाएंगे, वो 16 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन कर सकेंगे। हवन को लेकर विद्याधर सोनी, रामनिवास सैनी, सत्यनारायण सैनी, गोपीराम सैनी के नेतृत्व में तैयारियां की जा रहीं हैं

Related posts

क्या गहलोत-पायलट में हो गई सुलह? पेपर लीक पर सरकार के फैसले का सचिन गुट ने किया स्वागत

Report Times

पायलट नहीं गहलोत CM फेस पर सीपी जोशी-रघु शर्मा पर खेल सकते हैं दांव, जानिए सियासी ‘प्लान’

Report Times

दिल्ली में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 100 जगहों पर छापेमारी; 43 गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment