Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

गर्मी के तीखे तेवर, पारा पहुंचा 46.5 डिग्री:गर्म हवाओं ने किया परेशान, रविवार तक और बढ़ेगा तापमान

reporttimes

जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को दोपहर का तापमान 45.5 डिग्री रहा। सुबह से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार तक जिले में तेज गर्मी का असर जारी रहेगा जिससे तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के मौसम विशेषज्ञ कैलाश वर्मा ने बताया कि मई के प्रारंभ में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर आया, लेकिन अब वापस तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पिछले दो दिनों से तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है। अब रविवार तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

भीषण गर्मी के बीच लोगों का बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। वहीं लोग इस गर्मी से बचाव के लिए तरल और ठंडे पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए छायादार जगहों पर आराम करते हुए दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि गर्मी ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी का असर शुरू हो जाता है तो देर शाम तक बरकरार रहता है।

Related posts

राजस्थान में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? गहलोत की वापसी में बन सकते हैं रोड़ा

Report Times

आंदोलनकारियों से मिले MLA जेपी चंदेलिया:34 दिन से बैठे हैं धरने पर, 5 सूत्री मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन

Report Times

ACB का बड़ा एक्शन, चिड़ावा में 30 हज़ार की रिश्वत लेते AAO और AEN रंगे हाथों गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment