Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

ASP ने लगातार दूसरे दिन चिड़ावा में डाला डेरा,पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला

चिड़ावा।संजय दाधीच

पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक होने के बाद पुलिस का रवैया सख्त नजर आ रहा है। पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से एएसपी डॉ. तेजपाल ने लगातार दूसरे दिन भी चिड़ावा आकर पूछताछ की। एएसपी इस मामले में विशेष जांच में जुटे हैं। पुलिस ने मामले में पकड़ कर थाने लाए गए कुछ संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ कर जयपुर पेपर लीक मामले में कड़ी से कड़ी मिलाने का प्रयास कर रही है।

हर एंगल से जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार पूछताछ में काफी जानकारी मिली है। अब उसी आधार पर लगातार पूछताछ कर कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट भी लगातार मोबाइल खंगाल रहे है। कुछ इनपुट इधर से भी मिलने की संभावना है। ऐसे में मामले की तह तक जाने का प्रयास जारी है।

एसओजी कर रही है तार जुडे होने की जांच
जानकारी के अनुसार जयपुर में पकड़े गए मुख्य आरोपियों से मिले इनपुट से एसओजी यहां के तार जुड़े होने की जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस इस मामले पर कुछ भी बयान देने से बच रही है। लेकिन मामला काफी बड़ा है इसलिए लगातार अधिकारियों की आवाजाही बनी हुई है। डीएसपी सुरेश शर्मा भी देर रात तक थाने में ही थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा होगा।

Related posts

पिलानी में पेट्रोल पंप लूटने का प्लान बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन हुए फरार, माउजर-देसी कट्‌टे के साथ मंड्रेला पुलिस ने दबोचा

Report Times

सूरजगढ़ के बालिका विद्यालय में बेटियों का हुआ सम्मान और निकाली डीजे के साथ रैली

Report Times

IPL 2024: सावधान! धोनी की एंट्री से स्मार्ट वॉच पर आया अलर्ट, बड़े खतरे से किया सतर्क

Report Times

Leave a Comment