Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीति

कलेक्टर बोले- बिजली-जल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, कहा- लोगों की समस्याएं समझें

reporttimes

जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने पानी और बिजली महकमे के अधिकारियों की बैठक ली। कहा- अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं समझें और उनका समाधान करें। लोग गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा- अधिकारी आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें और उनका समाधान करें। पानी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा- जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति को सही रखें। जलदाय विभाग के अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ-साथ फील्ड विजिट कर समस्याओं के समाधान करवाने की व्यवस्था रखें, ताकि आमजन की पेयजल समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके।

जिला कलेक्टर ने कहा- जहां पानी की समस्या है वहां टैंकरों से सप्लाई कर अस्थाई व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने शिकायत का समाधान करने के बाद वहां की फोटो, वीडियो सहित प्रगति रिपोर्ट कलेक्ट्रेट में स्थापित प्रकोष्ठ को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल के अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने, अधिकारी को औचक निरीक्षण करने, खामी पाए जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बीहड़ क्षेत्र में एसटीपी के पास भरे जाने वाले गंदे पानी के समाधान की भी प्रभावी रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि एसटीपी के जरिए गंदे पानी को स्वच्छ करके यह है किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद एवं नगर पालिका को निर्देश दिए कि बरसात आने से पहले वे गंदे नालों की सफाई करवाने, नालियों के पास से कचरा हटाने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने की प्रक्रिया अभी से प्रारम्भ कर दें। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को भी समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाई कोर्ट ने लगाई रोक, नीतीश सरकार के फैसले पर लगा झटका

Report Times

झालावाड़ ऑनर किलिंग केस में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, पति बोला … बच सकती थी जान

Report Times

AI से पैदा हुआ पक्षी, ऐसा करने वाला भारत बना पहला देश

Report Times

Leave a Comment