Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

IAS Pooja Singhal Case | झारखंड और बिहार सहित पूजा सिंघल के 6 ठिकानों पर ED की रेड, सबूत की तलाश में जुटी जांच एजेंसी

reporttimes

गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य की कथित संलिप्तता वाले धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को बिहार और झारखंड में करीब सात जगहों पर छापे मारे। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है।

 

प्रवर्तन निदेशालय ने सिंघल (44) को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। उन्हें झारखंड के खूंटी जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) निधि के कथित गबन और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आईएएस पर लगा है  मनी लॉन्ड्रिंग का चार्ज

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सिंघल के सीए के परिसर से 17.51 ​​करोड़ रुपये बरामद करने के बाद एक पखवाड़े पहले इंगल को निलंबित कर दिया गया था। जांच एजेंसी ने झारखंड हाई कोर्ट में अपने हलफनामे में दावा किया है कि सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में शामिल है और उसने राज्य में माफियाओं को कई खनन ठेके दिए हैं

Related posts

भाजयुमो नेता अर्जुन चौरसिया की हत्‍या का गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, शाह ने परिजनों से की मुलाकात

Report Times

अनूपगढ़ में पराली जलाने पर लगा फुलस्टॉप, किसानों ने कमाया ₹1 लाख तक का अतिरिक्त मुनाफा

Report Times

बैंकिंग कारोबार समेटने वालों की जमात में शामिल हुआ Citi Group, जानिए ग्राहकों पर क्‍या होगा असर

Report Times

Leave a Comment