Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

RBSE कल जारी करेगा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट:ढाई लाख स्टूडेन्ट्स का खत्म होगा इंतजार, एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री करेंगे जारी

reporttimes

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट कल (1 जून) को दोपहर दो बजे जारी करेगा। 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 32 हजार 5 और कॉमर्स के लिए 27 हजार 339 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी करेंगे। बोर्ड का यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि गत साल कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए फार्मूले के आधार पर प्रमोट कर रिजल्ट घोषित किया गया। बता दें राजस्थान बोर्ड की ओर से करीब पांच साल पहले तक मेरिट लिस्ट जारी की जा रही थी। बाद में यह बंद कर दी गई। ऐसे में इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी।

इसके बाद जारी होगा 12वीं आर्टस का रिजल्ट

गत साल तीनों सब्जेक्ट (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार था। इस बार आर्टस में करीब छह लाख स्टूडेंट्स हैं। इनके रिजल्ट को लेकर भी बोर्ड की ओर से तैयारी की जा रही है। अगले सप्ताह में बोर्ड आर्टस का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।

Related posts

धर्म श्रद्धा और विश्वास पर टिका, लेकिन अब गलत आचरण करने वाले धर्म को कर रहे कलंकित : तिवाड़ी

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण का मतदान कल, 102 सीटों पर 16.63 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, ये हैं हाॅट सीट

Report Times

दादा-दादी से माफी मांग छात्र ने मौत को गले लगाया, “मैं पढ़ाई नहीं कर पाया मुझे माफ कर देना”

Report Times

Leave a Comment