Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंराजनीति

वार्ड 19 में टेंकरों से पानी निकासी करवाकर नगरपालिका ने किया समस्या का समाधान

REPORT TIMES
वार्ड 19 में टेंकरों से पानी निकासी करवाकर नगरपालिका ने किया समस्या का समाधान
चिड़ावा। जल भराव की समस्या से परेशान हुए वार्डवासियों की समस्या का नगरपालिका ने मात्र दो घंटे में समाधान कर खूब बटोरी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 19 में चिड़ावा कॉलेज के पास से लेकर जमा मस्जिद तक आने वाले रास्ते पर जल भराव हो गया। वार्डवासियों ने इसकी सूचना पार्षद निखिल चौधरी को दी।
चौधरी ने पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी को अवगत कराया। इसके बाद नगरपालिका कर्मियों को मौके पर पम्पसेट और टेंकरों के साथ भेजा गया। एसआई नरेंद्र सिंह और पार्षद निखिल चौधरी की मॉनिटरिंग में आम रास्ते पर जमा पानी टेंकरों में भरवाकर रास्ता दुरुस्त करवाया गया। वार्डवासियों ने पार्षद और नगरपालिका का आभार जताया। वार्डवासियों ने कहा की सूचना के दो घंटों के भीतर समस्या का निदान कर दिया गया। इससे वार्डवासियों को काफी राहत मिली है।

Related posts

पार्टी को अनसुना कर अनशन का मिला फल! स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर सचिन पायलट

Report Times

4 दिनों से अनशन पर बैठे शुभम रेवाड़, पुलिस ने भूख हड़ताल तुड़वाने की कोशिश की तो हुआ हंगामा

Report Times

20वीं मजिल से कूदा इंजीनियर, नीचे खाना खा रही लड़की पर जा गिरा, जानें फिर क्या हुआ

Report Times

Leave a Comment