Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंहादसा

चिड़ावा पिलानी रोड पर लाइन फाल्ट, हजारों के उपकरण जले

REPORT TIMES
चिड़ावा पिलानी रोड पर लाइन फाल्ट, हजारों के उपकरण जले
चिड़ावा.शहर की पिलानी रोड पर हाईटैंशन में लाइन फाल्ट आने से घरों में लगे हजारों की लागत के विद्युत उपकरण जल गए। लाइन फाल्ट के चलते घरों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को आंधी के हाईटैंशन और एलटी लाइन के झुलते तार आपस में उलझ गए।
जिससे आए फाल्ट से पिलानी रोड के करीब दस से ज्यादा घरों में इन्वेटर, बैटरी, टीवी, एलईडी, कंप्यूटर, कुलर, पंखें समेत अन्य उपकरण जल गए। वहीं बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी चल गई। जिससे रोड क्षेत्र में अंधेरा हो गया। वार्डवासी अशोक नेहरा ने बताया कि झुलते तारों को ठीक करवाने बाबत विद्युत विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। पहले भी तारों से हादसे होते रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा के भगिनिया जोहड़ के पास लगाए 2100 पौधे, देखभाल का भी लिया संकल्प

Report Times

पहली पत्नी की मौत के बाद ले आया दूसरी, झगड़ा हुआ तो गला घोंटा और गड्ढा खोदकर दफना दिया

Report Times

रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Report Times

Leave a Comment