Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

बीजेपी ने बागी एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभागों का बंटवारा कर लिया है। शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

REPORT TIMES

शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र की सियासत में हर पल नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं। एक तरफ जहां महाविकास अघाड़ी (MVA Govt Crisis) को बचाने के लिए कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों मिलकर प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार एकनाथ शिंदे गुट   सरकार को गिराने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इन सबके बीच इस तरह की भी खबरें हैं कि आगामी शनिवार या रविवार तक महाराष्ट्र में नई सरकार (Maharashtra New Govt News) बन सकती है। यह सरकार बन पाएगी या नहीं इस पर लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। बावजूद इसके सूत्रों के हवाले से खबर है कि डील फाइनल हो चुकी है और बीजेपी ने बागी एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभागों का बंटवारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Advertisement

Advertisement

बीजेपी के पास आ सकते हैं इतने मंत्रालय
सूत्रों की मानें तो अगली सरकार में बीजेपी अपने पास 29 मंत्री पद रख सकती है। इस संबंध में आज दोपहर एकनाथ शिंदे गुट की एक अहम बैठक भी होनी है। सूत्रों की माने तो शिंदे गुट बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर विचार विमर्श कर रहा है। यह भी तकरीबन तय है कि अगर बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बनाया जाएगा।

Advertisement

शिंदे गुट से इतने मंत्री मुमकिन
फॉर्म्युले के तहत 8 कैबिनेट मंत्री पद और पांच राज्यमंत्री पद शिंदे गुट को बीजेपी की ओर से दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि छह विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्म्युला लागू किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगर सरकार बनी तो एकनाथ शिंदे, गुलाबराव पाटील, दादा भुसे, दीपक केसरकर और उदय सामंत मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पहलवानों के धरने पर सियासत! TMC के बाद अब उद्धव गुट का समर्थन, जंतर मंतर पर टांगी केस की लिस्ट

Report Times

चिड़ावा : हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर एक नवंबर को

Report Times

श्याममय हुआ चिड़ावा : निशान के साथ झूमते हुए खाटू रवाना हुए श्रद्धालु

Report Times

Leave a Comment