Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसोशल-वायरलस्पेशल

डीएसपी व तहसीलदार ने की बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अपील, कहा – बड़े भी ना करें अनर्गल कमेंट

REPORT TIMES
डीएसपी व तहसीलदार ने की बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अपील, कहा – बड़े भी ना करें अनर्गल कमेंट
चिड़ावा। बेवजह कमेंटबाजी से बिगड़ रहे माहौल को देखते हुए डीएसपी सुरेश शर्मा, तहसीलदार कृष्ण सिंह व सीआई इंद्रप्रकाश यादव ने इस पर लगाम की बात कही। उन्होंने चिड़ावा थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें और बड़े भी अनर्गल कमेंट या पोस्ट ना डाले, जिससे की साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहे।
  डीएसपी शर्मा ने कहा कि सभी सीएलजी सदस्य लोगों तक ये संदेश प्रेषित कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं आने वाले मुस्लिम पर्व ईद उल अजहा पर शान्ति व्यवस्था क़ायम रखने का आह्वान भी किया। बैठक में कैप्टन शंकरलाल महरानिया, बीएल बसवाला, देवानंद चौधरी, महेश मोदी, प्रदीप पुजारी, मुकेश जलिंद्रा, दिनेश मोदी, एडवोकेट लोकेश शर्मा, विनोद जमादार, गिरधारी सैनी, जावेद खान, कैय्यूम अली, सत्येंद्र कौशिक, महेंद्र धनखड़, महेश मालानी आदि मौजूद रहे।

Related posts

फोन टैपिंग केस में बढ़ सकती है गहलोत के OSD की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने किया तलब

Report Times

आज राजस्थान सरकार की हाईलेवल मीटिंग, सीएम भजनलाल शर्मा कई योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Report Times

विनोद मेहरा तो नहीं रहे, लेकिन उनकी बेटी सोशल मीडिया पर बिखेर रही हैं ख़ूबसूरती का जादू

Report Times

Leave a Comment