Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिश्रीलंकासोशल-वायरल

श्रीलंका में राजनीतिक हालात एक बाद फिर बिगड़ गया

REPORT TIMES

Advertisement

 श्रीलंका में राजनीतिक हालात एक बाद फिर बिगड़ गया है

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से शांत दिखाई दे रहे प्रदर्शनकारी अचानक राष्ट्रपति भवन में घुस गए। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपने आवास को छोड़कर भागना पड़ा है। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद स्पीकर को देश की कमान सौंपी जा सकती है। वह नए नेता का चुनाव होने तक इस पद को संभालेंगे। हालांकि, श्रीलंका में पैदा हुए इस संकट के लिए राजपक्षे परिवार को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सड़कों पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को तैनात किया गया है।

Advertisement

राष्ट्रपति गोटबाया पर इस्तीफे का दबाव
सरकार में शामिल राजनीतिक पार्टियों के अलावा विपक्ष ने एक सुर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा है। हालांकि, गोटबाया के लोकेशन के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में उनके अगले सियासी कदम के बारे में भी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि ताजा संकट को देखते हुए गोटबाया राजपक्षे अपने भाई महिंदा राजपक्षे के नक्शेकदम पर चलते हुए इस्तीफा दे सकते हैं।

Advertisement

Advertisement

पीएम विक्रमसिंघे ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कोलंबो में प्रदर्शनकारियों के उपद्रव को देखते हुए अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। इस बीच सरकारी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सुरक्षा कारणों से पीएम विक्रमसिंघे को भी अज्ञात स्थान पर लेकर जाया गया है। ऐसे में यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस्तीफा न देने की सूरत में गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

Advertisement

Advertisement

महिंदा राजपक्षे के घर को भी आग लगा चुके हैं प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में चंद महीने पहले प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन पीएम महिंदा राजपक्षे के घर को आग लगा दी थी। जिसके बाद उन्हें मजबूरन राजधानी कोलंबो को छोड़कर एक अज्ञात मिलिट्री बेस पर शरण लेनी पड़ी थी। इसी घटना के बाद महिंदा ने अपने पद से त्यागपत्र भी दे दिया था। जिसके बाद आज तक उनकी मौजूदगी का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

आजादी के बाद के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। इस कारण श्रीलंका ने अपने विदेशी ऋण (कर्ज) की अदायगी स्थगित कर दी है। उसे इस साल विदेशी ऋण के रूप में सात अरब डॉलर और 2026 तक 25 अरब डॉलर अदा करना है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार घट कर एक अरब डॉलर से भी कम रह गया है। ऐसे में श्रीलंका के पास इस साल भी विदेशी कर्ज चुकाने जितना पैसा नहीं बचा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related posts

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, कोटा में BJP विधायक के घर के बाहर हंगामा

Report Times

झुंझुनूं : ठंड में रेहड़ी पर मिली बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार

Report Times

इस दिन मां शीतला माता को लगाया जाता है बासी भोजन का भोग, जानें भोग लगाने का सही तरीका

Report Times

Leave a Comment