Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

प्रशासन पहुंचा धरना स्थल, सभी मांगों पर सहमति बनी, धरना उठवाया 

REPORT TIMES
प्रशासन पहुंचा धरना स्थल, सभी मांगों पर सहमति बनी, धरना उठवाया
चिड़ावा। लालचौक पर चल रहे धरने पर आमरण अनशन की शुरुआत के बाद ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और तहसीलदार कृष्ण सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मौके पर पहुंचा।  नूतन प्रकाश सैनी एईएन पीएचईडी सूरजगढ़, नम्रता शर्मा एईएन पीडब्लूडी, कैलाश कविया सहायक प्रशासनिक अधिकारी के साथ तहसीलदार ने  कामरेड बजरंग लाल बराला, लोक कलाकार विजेन्द्र शास्त्री, जयसिंह हलवाई, कपिल तेतरवाल, राजू कुमावत, अनिल चाहर, मोदी यादव कलगांव के साथ वार्ता हुईं।
एक घंटे तक चली वार्ता में तीनों मांगो के लिए विस्तार से बात होने के बाद सहमति बनी। अवैध टोल वसूली के लिए न्यायालय में वाद दायर हो गया है।  दूसरी मांग लाल चौक से बड़सरी का बास जाने वाली सडक का नव निर्माण के लिए स्वीकृति जारी हो गई, लेकिन टेण्डर बरसाती मौसम के बाद होगा। तीसरी मांग पानी के फिल्टर प्लाट कल से काम चालू करवा दिया जाएगा। इन तीनों मांगो के निस्तारण होने के बाद अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन व धरना समापन हो गया ।

Related posts

REET Exam 2023: जयपुर में बंद रहेगा इंटरनेट, जानें अब तक कितनों ने छोड़ी रीट परीक्षा

Report Times

नंगे शरीर नुकीली कीलों पर लेटकर दंडवत यात्रा खाटूश्यामजी के प्रति अनोखी श्रद्धा

Report Times

युवा व किसान मजबूत होगा तभी देश आगे बढ़ेगा- डूडी 

Report Times

Leave a Comment