Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

शिव नगरी के शिवालय : यहाँ हरि के दरबार के सामने विराजा है शिव परिवार

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आपका हार्दिक स्वागत है। तो करते हैं श्रृंखला की करते हैं शुरुआत

भोले बाबा के चिड़ावा शहर में प्राचीन मंदिरों में से एक है शहर की हृदयस्थली गांधीचौक में स्थित महमियों के मंदिर का प्राचीन शिवालय। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शिवालय तकरीबन 200 से अधिक साल पुराना है।

वीडियो खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें👇

इस शिवालय की विशेष बात ये है कि शिवालय के ठीक सामने सत्यनारायण भगवान का मंदिर है। शिवालय में से सीधे मंदिर के गर्भगृह में स्थित भगवान श्रीहरि और माता लक्ष्मी के दरबार के दर्शन होते हैं। ऐसे में क्षेत्र में ये मंदिर काफी ख्यात है। मंदिर में पूजा करने वाले महमिया परिवार के हर्ष महमिया ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इस मंदिर में पूजा करता आ रहा है। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। यहां प्रतिदिन शाम को महिलाएं सत्संग भी करती है। मंदिर में हनुमानजी की पूर्वाभिमुखी प्रतिमा भी स्थापित है। आस्था की इस डगर पर श्रद्धा खूब नतमस्तक होती है। चलेंगे कल फिर एक और नए शिवालय के दर्शनों को…हर हर महादेव

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी डीपी पर लगाया तिरंगा।

Report Times

धर्म संप्रदाय और नाम बदल कर कॉलेज गर्ल को फंसाया, अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल

Report Times

Big action: ACB की अलवर में बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टर और एजेंट को 25 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment