Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरें

मंदिर में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा

REPORT TIMES

झुंझुनूं शहर में मंगलवार को के मोदियों के जाव में बालाजी के मंदिर में दिन दहाड़े चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा। लोगों ने युवक को पुलिस हवाले कर दिया। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। युवक का मेडिकल करवाया गया है।हैड कॉन्स्टेबल जांगिर खान ने बताया कि मोदियों के जाव में स्थित बालाजी मंदिर से पाली व हाल निवासी इंडाली फाटक शंकर को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बालाजी मंदिर का गेट तोड़कर दानपात्र तोड़ लिया।

दानपात्र को बाहर लाकर खोल रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने देख लिया था। इसके बाद पकड़ पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पाली निवासी शंकर मजदूरी करता है। वह इंडाली फाटक पर रहता है। शंकर पाली का रहने वाला है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक का बीडीके अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें सामने आया कि वह शराब के नशे में था।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शम्भू पवार को एल्फ़स विश्वविद्यालय दिल्ली ने डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की

Report Times

राजस्थान में 5 युवा IPS अफसरों का तबादला, प्रमोशन के बाद मिली अहम जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

Report Times

30 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान में फर्जी कॉल सेंटर

Report Times

Leave a Comment