Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

आज से शुरू होंगे बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले: सिंधु करेंगी आगाज

REPORT TIMES

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को भले ही सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हो लेकिन गुरुवार से सिंगल्स के मुकाबले शुरू होने वाले हैं जहां भारत के कई खिलाड़ी मेडल के दावेदार के तौर पर उतरेंगे। मिक्स्ड इवेंट में भारतीय टीम को मलेशिया के खिलाफ 1-3 से हार मिली थी। हालांकि इस टाई में एकमात्र जीत पीवी सिंधु ने दिलाई। लेकिन बात बाकी खिलाड़ियों की करें तो थामस कप जीतने के बाद सभी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

गुरुवार से सिंगल्स के मुकाबले शुरू

गुरुवार, 4 अगस्त से बैडमिंटन में सिंगल्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं ऐसे में भारत की तरफ से पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, उभरती हुई युवा खिलाड़ी आकर्षी कश्यप मैदान में होंगी। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था। इस बार वह अपने मेडल का रंग बदलना चाहेंगी।

राउंड आफ 32 के मुकाबले से करेंगी शुरुआत

पीवी सिंधु राउंड आफ 32 के मुकाबले में मालदीव की फातिमाथ नबाहा से भिड़ेंगी। भारत की उभरती हुई खिलाड़ी आकर्षी कश्यप उतरेंगी। मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत युगांडा के डेनियल वनागलिया और लक्ष्य सेन वर्नोन स्मीड से खेलेंगे। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में बी सुमिथ रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी मैदान में उतरेंगी।

Related posts

पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने की महाराष्ट्र के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Report Times

कब्रिस्तान में लगी आग : सूरजगढ़ और चिड़ावा की दमकलों ने पाया आग पर काबू

Report Times

रिलायंस के 36 लाख निवेशकों का लगा जैकपॉट, 2 दिन में 71 हजार करोड़ का फायदा

Report Times

Leave a Comment