Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

मणप्पुरम गोल्ड कंपनी के ऑफिस में डकैती: इंजीनियरिंग स्टूडेंट बनकर कमरा किराये पर लिया, 13 दिन रेकी करके की डकैती, पुलिस के हाथ खाली

REPORT TIMES

उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड कंपनी में डकैती के मामले में अहम सुराग हाथ लगा है पर पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना स्थल से करीब 18 किमी दूर डबोक गांव में इंजीनियरिंग स्टूडेंट बनकर दो युवकों ने कमरा किराये पर लिया था। इसके बाद कमरे में पाचं लोग रहने लगे। घटना के बाद से ये युवक फरार हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की बाइक का मिलान हुआ है। पुलिस जांच में मकान मालिक के पास जमा कराए दस्तावेज झारखंड के हैं जो फर्जी निकले हैं।

सूत्रों के मुताबिक गत 29 अगस्त को उदयपुर से डबोक एयरपोर्ट रोड पर सुंदरवास इलाके में मुख्य मार्ग पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में आए लुटेरे गन पाइंट पर 25 किलो सोना व 11 लाख रुपए कैश लेकर भागे थे। तब से पुलिस की कई टीमें आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न राज्यों में व उदयपुर के आसपास इलाकों में जुटी हुई है।

इस बीच डबोक गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि इस वारदात के बाद से वहां किराये पर रहने वाले पांच लोग फरार हैं। ये युवक 13 अगस्त से यहां कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। पहले दो युवकों ने खुद को इंजीनियरिंग स्टूडेंट बताते हुए कमरा किराये पर लिया था, इसके बाद इसी रूम में पांच युवक रहने लगे। किसी को शक नहीं हो इसलिए उन्होंने किराया प्रति माह 6 हजार रुपए भी एडवांस दे दिया था। सुबह जाते और शाम को आ जाते। कोई न कोई एक युवक कमरे पर ही रहता था।

फर्जी निकले दस्तावेज
सूचना मिलने के बाद एसपी विकास शर्मा, एएसपी चंद्रशील सिंह ठाकुर समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने इस कमरे का मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज की मिलान की गई। इसमें बाइक के नंबर आरोपियों से मिलान हुए हैं। पुलिस ने मकान मालिक को दिए दस्तावेजों की जांच की तो वो फर्जी निकले जो झारखंड में बने थे। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।

Related posts

जौनपुर में एक साल के मासूम की जहर देकर हत्या? पिता की अपील पर कब्र खोदकर निकाला गया शव

Report Times

बच्चे को दौड़ाया, घेरा, काटा… 3 कुत्तों ने 12 साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला

Report Times

सेना भर्ती के लिए गए युवाओं की मौत:झुंझुनू में भी बढ़ी चिंता, लेह लद्दाख में चल रही है भर्ती, झुंझुनूं में भी चिंता का माहौल

Report Times

Leave a Comment