Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

सेना भर्ती के लिए गए युवाओं की मौत:झुंझुनू में भी बढ़ी चिंता, लेह लद्दाख में चल रही है भर्ती, झुंझुनूं में भी चिंता का माहौल

reporttimes

Advertisement

कश्मीर केेे लेह लद्दाख में चल रही सेना भर्ती में दौड़ के दौरान युवाओं की मौत के मामले में जिले में भी चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

झुंझुनूं बड़ी संख्या में युवा लेह लद्दाख में चल रही भर्ती में शामिल होने के लिए गए हुए हैं।

Advertisement

भर्ती में शामिल कुछ युवाओं की मौत की खबर से जिले में भी चिंता बढ़ गई। परिजन लगातार अपने अपने बच्चों से संपर्क में है। बताया गया है कि लेह लद्दाख में सेना की भर्ती चल रही है। इस भर्ती में दौड़ के दौरान कुछ युवाओं की मौत की खबर सामने आई है।

Advertisement

इनमें झुंझुनूं के भी 2 युवाओं की मौत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन के पास भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।

Advertisement

कश्मीर के लेह लद्दाख में सेना भर्ती में दौड़ के दौरान तीन चार युवकों की मौत हो गई। लेह लद्दाख के लीम्बू गांव में सेना भर्ती का फिजिकल चल रहा था। इस फिजिकल में झुंझुनूं के भी कई युवक भर्ती के लिए गए हुए है। भर्ती में ही शामिल जोधपुर के ओसियां निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दौड़ चल रही थी। दौरान सेना भर्ती के लिए फिजिकल की दौड़ लगा रहे कई युवा बेहोश होकर गिर गए। इनमें दो झुंझुनूं के युवा भी शामिल थे। उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई, लेकिन पहचान नहीं हुई है।

Advertisement

दैनिक भास्कर ने लेह लद्दाख में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने गए झुंझुनूं के युवाओं से भी बात की, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। युवाओं ने यही बताया कि 5 -6 युवा बेहोश जरूर हुए थे। उनकी मौत की भी खबर है, लेकिन पहचान सामने नहीं आई है। खबर ने पूरे जिले में चिंता बढ़ा दी है। परिजन चिंता में है।

Advertisement

जसवंत सिंह ने बताया कि लेह लद्दाख में सेना की ओपन भर्ती थी। इसमें करीब 450 पदों के लिए भर्ती चल रही है। फिजिकल के लिए काफी संख्या में युवा आए हुए है। जसवंत ने बताया कि 16 सौ मीटर की दौड़ थी। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ऑक्सीजन की भी कमी होती है। पहले 16 सौ मीटर दौड़ के लिए साढ़े सात मिनट का वक्त दिया जाता था। अब यह वक्त साढे छह मिनट कर दिया गया है। जसवंत ने बताया कि उसने तय समय में दौड़ पुरी कर ली, लेकिन इस दौरान उसके मूहं में भी ब्लड आ गया था। दौड़ में शामिल बहुत से युवाओं को ऊंचाई ज्यादा होने के कारण दौड़ में बहुत परेशानी हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजस्थान में आज हो सकते हैं बड़ी संख्या में तबादले, रात तक तैयार होती रही सूचियां

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: यहां सन्तों की तपोस्थली पर विराजे हैं रुद्र

Report Times

Apple in India: iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल, भारत में बनाने वाली है 78 हजार घर, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Report Times

Leave a Comment